आशा-ममता ने ने किया कार्य बहिष्कार

सीएस के अभद्र व्यवहार पर जताया विरोधफोटो है 4 मेंकैप्सन- धरना देतीं आशा-ममता प्रतिनिधि, खगडि़याबिहार राज्य आशा ममता फेसीलेटर संघ गोपगुट एवं स्वास्थ्य कर्मचारी संघ गोपगुट के संयुक्त बैनर तले सीएस कार्यालय के समक्ष आशा-ममता ने प्रसव कार्य का बहिष्कार कर धरना दिया. सीएस द्वारा ममता-आशा के साथ किये गये अभ्रद व्यवहार के विरोध में […]
सीएस के अभद्र व्यवहार पर जताया विरोधफोटो है 4 मेंकैप्सन- धरना देतीं आशा-ममता प्रतिनिधि, खगडि़याबिहार राज्य आशा ममता फेसीलेटर संघ गोपगुट एवं स्वास्थ्य कर्मचारी संघ गोपगुट के संयुक्त बैनर तले सीएस कार्यालय के समक्ष आशा-ममता ने प्रसव कार्य का बहिष्कार कर धरना दिया. सीएस द्वारा ममता-आशा के साथ किये गये अभ्रद व्यवहार के विरोध में धरना दिया गया. धरना पर बैठे संघ के लोगों ने सीएस को निलंबित करने, ममता से माफी मांगने, 16 महीने का लंबित प्रोत्साहन राशि भुगतान करने की मांग की. धरना का नेतृत्व संघ के जिलाध्यक्ष किरणदेव यादव ने किया. कर्मचारी संघ गोपगुट के राज्य महामंत्री हरिकांत झा ने कहा कि सीएस द्वारा ममता को ही नहीं, बल्कि पूरे महिला समाज को अपमानित किया गया है. उन्होंने आक्रोश व्यक्त करते हुए आंदोलन तेज करने का आह्वान किया. कर्मचारी संघ के सचिव चन्द्रशेखर मंडल एवं उपाध्यक्ष सोहन प्रसाद ने भी घटना की निंदा करते हुए जांच की मांग की. चंद्रशेखर मंडल ने बताया कि 23 मई को सीएस का पुतला दहन किया जायेगा. धरना में जयमाला, रानी, मीरा, नीलम, सुनीता, मनोरमा, ममता, आशा, बबीता, कुंदन, मंजू, हेमलता, वीणा गुप्ता, मनीषा, सपना, भावना, सुभ्रदा, सरिता, सुंदरमाला, रीना, प्रमीला, द्रोपदी, नीलम, रीना, सीता, काजो, हेमलता, बबीता, रंजनी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










