नामजद को पुलिस ने रिकॉल पर छोड़ा

Published at :22 May 2015 10:07 PM (IST)
विज्ञापन
नामजद को पुलिस ने रिकॉल पर छोड़ा

बेलदौर.थाना क्षेत्र के पिरनगरा गांव से पुलिस ने गुप्त सूचना पर गुरुवार की देर शाम को छापेमारी कर कई मामले के नामजद चंदू यादव को हिरासत में लिया. पुलिस चंदू को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने को लेकर उसके आपराधिक मामले को खंगालने में जुटी थी. इसी दौरान अभियुक्त द्वारा सभी मामले में जमानत करा लिये […]

विज्ञापन

बेलदौर.थाना क्षेत्र के पिरनगरा गांव से पुलिस ने गुप्त सूचना पर गुरुवार की देर शाम को छापेमारी कर कई मामले के नामजद चंदू यादव को हिरासत में लिया. पुलिस चंदू को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने को लेकर उसके आपराधिक मामले को खंगालने में जुटी थी. इसी दौरान अभियुक्त द्वारा सभी मामले में जमानत करा लिये जाने की जानकारी पाकर पुलिस ने मामले की छानबीन कर उसे मुक्त कर दिया. थानाध्यक्ष कपिलदेव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त पर दर्ज सभी मामलों में न्यायालय द्वारा जमानत दे दिये जाने की जानकारी मिली. इसकी छानबीन कर उसे रिकॉल पर छोड़ा गया है .

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन