बिना सूचना के काट देते हैं बिजली

Published at :21 May 2015 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
बिना सूचना के काट देते हैं बिजली

शहर में तार बदलने का दिया जाता है हवालाकई घंटे तक बिजली आपूर्ति कर दी जाती है बंदआपूर्ति बंद करने से पहले सूचना देने की उपभोक्ताओं ने की मांगफोटो है 11 मेंकैप्सन- केबल लगाते कर्मी खगडि़या. एक तो लोग गरमी से बेहाल हैं, ऊपर से विभाग बिना सूचना के ही शहर की बिजली काट दे […]

विज्ञापन

शहर में तार बदलने का दिया जाता है हवालाकई घंटे तक बिजली आपूर्ति कर दी जाती है बंदआपूर्ति बंद करने से पहले सूचना देने की उपभोक्ताओं ने की मांगफोटो है 11 मेंकैप्सन- केबल लगाते कर्मी खगडि़या. एक तो लोग गरमी से बेहाल हैं, ऊपर से विभाग बिना सूचना के ही शहर की बिजली काट दे रहा है. इससे लोगों की दिनचर्या गड़बड़़ हो जा रही है. बीते एक सप्ताह से चल रहे इस तरह के खेल से विद्युत उपभोक्ता परेशान हैं. विद्युत उपभोक्ताओं ने विभाग के कार्यपालक अभियंता से सूचना देकर विद्युत आपूर्ति बंद करने की मांग की है. विद्युत उपभोक्ता हरेराम साह, रुक्मिणी देवी, कविता देवी, प्रवीण बेगम आदि ने बताया कि विभाग द्वारा तार के बदले केबल लगाया जा रहा है. वह व्यवस्था बहुत ही सराहनीय है. पर, केबल लगाने के बहाने अचानक पांच-पांच घंटे के लिए विद्युत आपूर्ति बंद कर दी जाती है. इससे हम लोगों को परेशानी होती है. बिजली नहीं रहने से पानी के लिए भी इधर-उधर भटकना पड़ता है. इधर पवन कुमार, अजीत कुमार, शैलेंद्र कुमार, बॉबी कुमार ने बताया कि जिस भाग में केबल लगाया जा रहा है, सिर्फ वहां की ही विद्युत सेवा बंद करना चाहिए. लेकिन कंपनी के कर्मियों द्वारा कई वार्डों की विद्युत आपूर्ति ठप कर दी जाती है. एक दिन की बात रहे, तो लोग बरदाश्त भी कर लेंगे. पर, बीते एक सप्ताह से लगातार यह सिलसिला जारी है. उपभोक्ताओं ने बताया कि विद्युत सेवा ठप कर देने से लोगों को काफी परेशानी होती है. बिजली के जाते ही लोग अपने घर से निकल कर सड़क पर चले आते हैं. उपभोक्ताओं ने सूचना देकर विद्युत सेवा बंद करने की मांग विभाग से की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन