होमगार्ड के जवानों ने दी गिरफ्तारियां

फोटो है 3 व 4 में कैप्सन- प्रदर्शन करते जवान व चित्रगुप्त नगर थाना में गिरफ्तारी देते जवान खगडि़या. पांच सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे होमगार्ड के जवानों ने गुरुवार को चित्रगुप्त नगर थाना में गिरफ्तारियां दी. इससे पहले सैकड़ों जवानों ने विरोध जुलूस निकला कर शहर का भ्रमण किया. संघ के अध्यक्ष […]
फोटो है 3 व 4 में कैप्सन- प्रदर्शन करते जवान व चित्रगुप्त नगर थाना में गिरफ्तारी देते जवान खगडि़या. पांच सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे होमगार्ड के जवानों ने गुरुवार को चित्रगुप्त नगर थाना में गिरफ्तारियां दी. इससे पहले सैकड़ों जवानों ने विरोध जुलूस निकला कर शहर का भ्रमण किया. संघ के अध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि बिहार प्रदेश गृह रक्षा वाहिनी संघ के राज्यव्यापी आह्वान पर पांच सूत्री मांगों के समर्थन में चित्रगुप्त नगर थाने में 400 होमगार्ड के जवानों ने गिरफ्तारियां दी. सरकार जब तक हमलोगों के पांच सूत्री मांगों को नहीं मान जाती है, तब तक आंदोलन अनवरत जारी रहेगा. होमगार्ड के आंदोलन को समर्थन दे रहे एक्टू नेता किरण देव यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आड़े हाथों लेते कहा कि होमगार्ड के जवानों से वार्ता करने की आवश्यकता है. आंदोलन में सचिव कौशल किशोर यादव, सुमिरन कुमार, गोपाल प्रसाद, ललन कुमार, प्रभु मंडल, प्रमोद ठाकुर, नंदकिशोर मंडल, रामेश्वर, मनोज साह आदि ने 60 साल सेवा देने व अवकाश प्राप्त होने पर एक मुश्त तीन लाख रुपये देने तथा पूर्व मुख्य मंत्री जीतन राम मांझी की घोषणा को लागू करने तथा दुर्घटना से हुई मौत के बाद 10 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










