बिजली आपूर्ति के लिए दिया धरना

फोटो है 14 में कैप्सन- धरना को संबोधित करतीं भाजपा नेत्री सुमिता देवी राय. खगडि़या. विद्युत आपूर्ति की मांग को लेकर परबत्ता प्रखंड के लगार गांव के दर्जनों लोगों ने समाहरणालय के समक्ष गुरुवार को एक दिवसीय धरना दिया. धरना के बाद मांगों से संबंधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा. ग्रामीणों ने डीएम राजीव रोशन […]
फोटो है 14 में कैप्सन- धरना को संबोधित करतीं भाजपा नेत्री सुमिता देवी राय. खगडि़या. विद्युत आपूर्ति की मांग को लेकर परबत्ता प्रखंड के लगार गांव के दर्जनों लोगों ने समाहरणालय के समक्ष गुरुवार को एक दिवसीय धरना दिया. धरना के बाद मांगों से संबंधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा. ग्रामीणों ने डीएम राजीव रोशन को आवेदन देकर बताया कि लगार पंचायत के वार्ड संख्या 7 एवं 8 में विद्युत आपूर्ति नहीं की जा रही है. ग्रामीण बीते कई वर्षों से आज भी ढिबरी के सहारे रह रहे हैं. वहीं भाजपा महिला प्रकोष्ठ की सुमिता देवी राय ने जिलाधिकारी से उक्त वार्ड में अविलंब बिजली आपूर्ति करने की मांग की है. धरना कार्यक्रम में जितेंद्र यादव, अखिलेश कुमार, सोनेलाल यादव, नुनू बाबू सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










