भवन के जर्जर होने से कर्मी रहते हैं सहमे

चौथम. जर्जर प्रखंड कार्यालय भवन कभी भी बड़े हादसे को अंजाम दे सकता है. लगभग पांच वर्ष पूर्व बने प्रखंड कार्यालय भवन की छत टूट कर गिर रही है. वहीं दीवार में दरारें आ गयी हंै. बहरहाल भूकंप के दौर में प्रखंड कार्यालय में काम कर रहे अधिकारी एवं कर्मी इससे दहशत में हंै. वहीं […]
चौथम. जर्जर प्रखंड कार्यालय भवन कभी भी बड़े हादसे को अंजाम दे सकता है. लगभग पांच वर्ष पूर्व बने प्रखंड कार्यालय भवन की छत टूट कर गिर रही है. वहीं दीवार में दरारें आ गयी हंै. बहरहाल भूकंप के दौर में प्रखंड कार्यालय में काम कर रहे अधिकारी एवं कर्मी इससे दहशत में हंै. वहीं प्रखंड कार्यालय में काम कराने आने वाले लोग भी भवन की स्थिति देखते हुए सहमे रहते हैं. विदित हो कि जर्जर प्रखंड कार्यालय भवन की बदहाल स्थिति की जानकारी जिला प्रशासन तक को है, बावजूद इस दिशा में कोई पहल नहीं की गयी है. एक पखवारा पूर्व प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी राजीव रोशन से जर्जर भवन के संदर्भ में उठाये गये सवाल पर भवन की स्थिति की जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी जा चुकी है. आगे की कार्रवाई विभागीय अधिकारियों के पहल पर टिकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










