पुलिस पर हमले मामले में गिरफ्तार तीन उपद्रवियों को भेजा गया जेल, प्राथमिकी दर्ज

अन्य नामजदों की गिरफ्तारी को लेकर संदिग्ध ठिकानों पर पुलिस छापेमारी जारी है
बेलदौर. सीएचसी बेलदौर में इलाजरत घायल चालक को उपद्रवियों द्वारा मारपीट करने के प्रयास का विरोध करना पुलिस पदाधिकारी को महंगा साबित हुआ. उपद्रवियों ने घटना की सूचना पर आनन-फानन सादे लिबास में ही सीएचसी बेलदौर पहुंच पुलिस कर्मियों पर हमला बोल दिया, लेकिन स्थिति की गंभीरता को भांप तत्काल थाने से पहुंचे अन्य पुलिसकर्मियों ने घायल चालक समेत उपद्रवियों के तीखी नोकझोंक का शिकार हो रहे पुलिसकर्मियों का बीच बचाव करते मामला शांत कराया एवं घटनास्थल पर ही मौजूद तीन उपद्रवियों को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी. शनिवार को आवश्यक पूछताछ कर हिरासत में लिए गए तीन उपद्रवी नपं बेलदौर के हरिपुर गांव निवासी जीतन मंडल के पुत्र नवीन कुमार, भोजु मंडल के पुत्र प्रदीप कुमार एवं पिरनगरा पंचायत के बीड़ीबासा गांव निवासी उपेन्द्र मंडल के पुत्र रोहित कुमार समेत सात नामजद के विरुद्ध पुलिस पर हमले मामले में कांड संख्या 144/26 दर्ज कर गिरफ्तार तीनों उपद्रवियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. जबकि अन्य नामजदों की गिरफ्तारी को लेकर संदिग्ध ठिकानों पर पुलिस छापेमारी जारी है. विदित हो कि गत शुक्रवार को बेलदौर पनसलवा पीडब्ल्यूडी पथ पर बस की ठोकर से आटो पर सवार नपं के हरिपुर गांव निवासी करीब 60 वर्षीय वृद्ध जीतन मंडल का बायां पैर पूरी तरह फ्रेक्चर हो गया था. आक्रोशित परिजन घायलावस्था में वृद्ध को सीएचसी में भर्ती कराया लेकिन उनकी गंभीर स्थिति को देख उसे तत्काल सदर अस्पताल खगड़िया रेफर कर दिया गया. जबकि घटना से आक्रोशित घायल वृद्ध के परिजनों ने बस स्टैंड पहुंचकर दुसरे बस के चालक को ही जमकर पीटाई कर घायल कर दिया. सूचना पर आनन-फानन बेलदौर पुलिस सादे लिबास में ही उक्तस्थल पहुंचकर घायल चालक को उपद्रवियों के कब्जे से छुड़ाकर सीएचसी बेलदौर में भर्ती कराया लेकिन गुस्से से आग-बबूला हुऐ उपद्रवी सीएचसी पहुंचकर इलाजरत बस चालक को इमरजेंसी वार्ड से खींचकर बाहर ले जाने का प्रयास कर लेने लगे लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के विरोध करने पर उपद्रवी पुलिस पर ही हमला बोल दिया एवं पुलिस से धक्का मुक्की करते सीएचसी को अखाड़े में तब्दील कर दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पुलिस पर हमले में मामले में तीन उपद्रवियों को हिरासत में लेकर आवश्यक पूछताछ कर मामला दर्ज करते उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. जबकि अन्य नामजदों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










