घर में सो रहे लोगों को बेहोश कर नकदी-जेवर समेत लाखों की चोरी

Updated:
विज्ञापन

पीड़ित परिवार के अनुसार रात में सभी लोग घर में सो रहे थे

विज्ञापन

चौथम. थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में अज्ञात चोरों ने बीती रात एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी. चोरों ने घर में सो रहे सदस्यों को बिना भनक लगे घर से नकदी, जेवरात, मोबाइल व घरेलू सामान लेकर फरार हो गए. घटना पिपरा निवासी सुरेश सिंह के पुत्र ब्रजेश कुमार के घर की बताई जा रही है. पीड़ित परिवार के अनुसार रात में सभी लोग घर में सो रहे थे. सुबह जब उनकी नींद खुली तो घर का नजारा देखकर सभी के होश उड़ गए. घर का सामान बिखरा पड़ा था और गोदरेज खुला हुआ मिला. परिजनों का कहना है कि ऐसा प्रतीत होता है जैसे चोरों ने किसी नशीले पदार्थ का इस्तेमाल कर पूरे परिवार को बेहोशी की हालत में कर दिया. जिसके कारण किसी को चोरी की भनक तक नहीं लगी. बताया गया कि चोर घर से लगभग 40 हजार रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन, दो गैस सिलेंडर व गोदरेज में रखे सोने का मंगलसूत्र समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए. घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. चोरी की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है व अज्ञात चोरों की पहचान में जुट गई है. वहीं लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है. लोगों ने रात में पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है. इस संबंध में पीड़ित परिवार द्वारा चौथम थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि दिए गए आवेदन का आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन