उपहार पाकर गदगद हुए प्रभात खबर के पाठक

Published at :20 May 2015 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
उपहार पाकर गदगद हुए प्रभात खबर के पाठक

फोटो है 12,13 व 14 में कैप्सन : इनाम देते प्रभात खबर के अधिकारी, स्क्रैच कार्ड निकालतीं छात्राएं, इनाम प्राप्त करते पाठक. प्रतिनिधि, खगडि़याप्रभात खबर न्यू इयर धमाका-2015 का बुधवार को इनाम वितरण किया गया. इनाम पाकर प्रभात खबर के पाठक गदगद हो गये. प्रभात खबर के पाठक इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर […]

विज्ञापन

फोटो है 12,13 व 14 में कैप्सन : इनाम देते प्रभात खबर के अधिकारी, स्क्रैच कार्ड निकालतीं छात्राएं, इनाम प्राप्त करते पाठक. प्रतिनिधि, खगडि़याप्रभात खबर न्यू इयर धमाका-2015 का बुधवार को इनाम वितरण किया गया. इनाम पाकर प्रभात खबर के पाठक गदगद हो गये. प्रभात खबर के पाठक इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. जैसे ही पाठकों को पता चला कि प्रभात खबर में आज स्क्रैच करने के बाद हाथों हाथ उपहार मिलेगा, तो निर्धारित स्थान जेएनकेटी पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. मौके पर प्रभात खबर के सहायक प्रबंधक दीप नारायण ठाकुर व शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजय सिंह, रंजन सोनू, राज, निवास आदि ने लोगों को पुरस्कार वितरित किया. जयप्रकाश नगर के अशफाक आलम को वैक्यूम क्लिनर मिला. इसके अलावा महेशखूंट में एक पाठक को वासिंग मशीन उपहार में मिला. नीलू देवी को चाय की इलेक्ट्रॉनिक केतली, रामदेव सिंह को ट्रेवलिंग बैग मिला. अन्य लोगों को भी उपहार दिये गये. इस दौरान दोनों निर्धारित स्थान से 17 सौ लोगों को निश्चित उपहार दिये गये. महेशखूंट में सरदार पटेल हाइस्कूल राजधाम में गाड़ी लगा कर लोगों को गिफ्ट दिया जा रहा था. सुबह से ही लोग गिफ्ट लेने के लिए आतुर दिखे और हंसते, खिलखिलाते हुए उपहार लेकर गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन