धरना कार्यक्रम को लेकर हुई बैठक

Published at :20 May 2015 11:03 AM (IST)
विज्ञापन
धरना कार्यक्रम को लेकर हुई बैठक

खगडि़या. भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी एवं खेत मजदूर यूनियन के द्वारा राज्य व्यापी आंदोलन के तहत 25 मई को डीएम कार्यालय के समक्ष भूमि अधिग्रहण बील के खिलाफ धरना देने की तैयारी को लेकर सीपीआई जिला कार्यालय में बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता डांगे प्रसाद सिंह ने किया. बैठक में भाकपा राज्य परिषद सदस्य प्रभा शंकर […]

विज्ञापन

खगडि़या. भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी एवं खेत मजदूर यूनियन के द्वारा राज्य व्यापी आंदोलन के तहत 25 मई को डीएम कार्यालय के समक्ष भूमि अधिग्रहण बील के खिलाफ धरना देने की तैयारी को लेकर सीपीआई जिला कार्यालय में बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता डांगे प्रसाद सिंह ने किया. बैठक में भाकपा राज्य परिषद सदस्य प्रभा शंकर सिंह, जिला सहायक मंत्री पुनित मुखिया, सीपीआई जिला परिषद सदस्य चंद्र किशोर यादव, विभाष बोस, राम विलास शर्मा, जिला सचिव उपेंद्र महतो, किसान सभा के जिला कोषाध्यक्ष विद्यानंद सिंह आदि उपस्थित थे. बैठक में 25 मई को डीएम के समक्ष भूमि अधिग्रहण बील के विरोध धरना देने का निर्णय लिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन