22 मई से किसान सलाहकार जायेंगे हड़ताल पर

खगडि़या. मांगों के समर्थन में 22 मई से किसान सलाहकार अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे. किसान सलाहकार संघ के जिला संरक्षक जवाहर प्रसाद एवं संघ के जिलाध्यक्ष नागमणि वर्मा ने बताया कि हड़ताल के दौरान कई आंदोलन किये जायेंगे. उन्होंने किसान सलाहकारों को किसान की रीढ़ बताया. उन्होंने कहा कि किसान सलाहकारों की बदौलत ही कृषि क्षेत्र […]
खगडि़या. मांगों के समर्थन में 22 मई से किसान सलाहकार अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे. किसान सलाहकार संघ के जिला संरक्षक जवाहर प्रसाद एवं संघ के जिलाध्यक्ष नागमणि वर्मा ने बताया कि हड़ताल के दौरान कई आंदोलन किये जायेंगे. उन्होंने किसान सलाहकारों को किसान की रीढ़ बताया. उन्होंने कहा कि किसान सलाहकारों की बदौलत ही कृषि क्षेत्र में हरित क्रांति का सूत्रपात हुआ है, लेकिन उन्हें उचित मानदेय नहीं मिल रहा है. जिलाध्यक्ष श्री वर्मा ने कहा कि आज किसान खुशहाली की गाथा किसान सलाहकार की बदौलत ही गा रहे हैं. उन्होंने सभी किसान सलाहकारों को इस आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है. वहीं संघ के सचिव केके कुणाल ने कहा कि सरकार जब तक हमलोगों की मांग नहीं मानेगी, तब तक अनवरत हड़ताल जारी रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










