एएफपी के संदेहास्पद मरीज मिलने से सनसनी

Published at :20 May 2015 11:03 AM (IST)
विज्ञापन
एएफपी के संदेहास्पद मरीज मिलने से सनसनी

बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के पश्चिमी पार कैंजरी में एक बच्चे में एएफपी का संदेहास्पद लक्षण मिलने का मामला प्रकाश में आया है. गांव के मसीद आलम की सवा वर्षीय पुत्री सादिया सिद्दीकी का दांया पांव 14 मई को अचानक लुंजपुंज हो गया. परिजनों ने जब समीप के सोनवर्षा राज पीएचसी में बच्ची को दिखाया, तो […]

विज्ञापन

बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के पश्चिमी पार कैंजरी में एक बच्चे में एएफपी का संदेहास्पद लक्षण मिलने का मामला प्रकाश में आया है. गांव के मसीद आलम की सवा वर्षीय पुत्री सादिया सिद्दीकी का दांया पांव 14 मई को अचानक लुंजपुंज हो गया. परिजनों ने जब समीप के सोनवर्षा राज पीएचसी में बच्ची को दिखाया, तो जांचोपरांत चिकित्सको बच्ची मंे एएफपी के संदेहास्पद लक्षण होने की आशंका जतायी. चिकित्सकों ने पीडि़त बच्ची के स्टूल का नमूना लैब में भेजा है. हालांकि स्थानीय पीएचसी ने ऐसी किसी शिकायत के नहीं मिलने की बात कही है. पीएचसी प्रभारी डॉ देवेंद्र प्रसाद ने बताया कि पंचायत के मुखिया से उक्त मामले की जानकारी मिली थी. एएफपी(एक्यूट प्रेसिस पारालिसिस) यानी शरीर के अंगों का लुंज-पुंज होना कई कारणों से होता है. एक पखवारे बाद स्टूल नमूने के जांच रिपोर्ट मिलने पर ही पोलियो या अन्य कारणों से शरीर के अंग के लुंजपुंज होने की पुष्टि हो पायेगी. पटना स्थित लैब में जांच के लिए स्टूल नमूना भेज दिये जाने की जानकारी मिली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन