युवक की मौत की सूचना से मचा चीत्कार

Published at :20 May 2015 11:03 AM (IST)
विज्ञापन
युवक की मौत की सूचना से मचा चीत्कार

इकलौते बेटे की मौत से मां हुई बदहवाससोमवार को हुई थी दुर्घटना में मौतफोटो है 8 में कैप्सन : थाना परिसर में शव देख विलाप करते परिजन प्रतिनिधि, बेलदौरथाना क्षेत्र के पिरनगरा माली एनएच-107 पर तीनडोभा समीप सड़क दुर्घटना मंे बाइक चालक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीत्कार मच गया. मृत युवक […]

विज्ञापन

इकलौते बेटे की मौत से मां हुई बदहवाससोमवार को हुई थी दुर्घटना में मौतफोटो है 8 में कैप्सन : थाना परिसर में शव देख विलाप करते परिजन प्रतिनिधि, बेलदौरथाना क्षेत्र के पिरनगरा माली एनएच-107 पर तीनडोभा समीप सड़क दुर्घटना मंे बाइक चालक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीत्कार मच गया. मृत युवक की मां ललिता देवी अपने इकलौते पुत्र की मौत की सूचना मिलते ही दहाड़ मार कर रोने लगीं. बेटे के गम में वृद्धा अपना सुध-बुध खो बैठी थी. वह बार-बार यही कह रही थी कि कल रात घर से निकला जिगर का टुकड़ा लौट कर नहीं आया. हमलोग उसके आने की प्रतीक्षा ही कर रहे थे कि उसकी मौत की खबर आ गयी. कोई मेरे बेटे से मिला दो. बीते सोमवार को सड़कपुर निवासी महेश्वर तांती का 32 वर्षीय पुत्र बबलू तांती बाइक लेकर पहले उसराहा गया. उसके बाद वह सीधे माली की ओर निकल गया. इसी दौरान एनएच-107 के तीनडोभा के समीप पहले से ही सड़क किनारे खड़े बालू लदी ट्रैक्टर के डाले में बाइक टकरा गयी. इससे घटनास्थल पर ही बबलू की मौत हो गयी. बबलू के परिवार में 28 वर्षीया पत्नी सरिता के अलावा दो पुत्र सुंदर कुमार एवं सुमित कुमार हंै. बबलू के पिता का भी पहले निधन हो चुका है. ऐसे में घर के एकमात्र कमाऊ मुखिया की मौत से परिजनों पर तो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. अब मासूम बच्चे समेत उसकी पत्नी की पहाड़ सी जिंदगी कैसे कटेगी, यही चिंता परिजन समेत आस पास के लोगों को सता रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन