नियोजित शिक्षकों ने किया बैठक का बहिष्कार

Published at :20 May 2015 11:03 AM (IST)
विज्ञापन
नियोजित शिक्षकों ने किया बैठक का बहिष्कार

खगडि़या. बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के आह्वान पर नियोजित शिक्षक संघ 10 अप्रैल से हड़ताल पर जायेंगे. शिक्षा पदाधिकारियों द्वारा शिक्षकों पर दबाव देकर काम करवाने का प्रयास किया जा रहा है. संघ के डॉ नंदन कुमार, मनीष कुमार सिंह के नेतृत्व में आलोक रंजन, पंकज राय, सुबोध कुमार, अशोक यादव, मनीष प्रियदर्शी, […]

विज्ञापन

खगडि़या. बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के आह्वान पर नियोजित शिक्षक संघ 10 अप्रैल से हड़ताल पर जायेंगे. शिक्षा पदाधिकारियों द्वारा शिक्षकों पर दबाव देकर काम करवाने का प्रयास किया जा रहा है. संघ के डॉ नंदन कुमार, मनीष कुमार सिंह के नेतृत्व में आलोक रंजन, पंकज राय, सुबोध कुमार, अशोक यादव, मनीष प्रियदर्शी, सुबल निरंजन, नित्यानंद कुमार आदि शिक्षकों ने बीडीओ से वार्ता कर प्रखंड कार्यालय में प्रतिनियुक्त शिक्षकों का प्रतिनियोजन रद्द करने की मांग की. संगठन के सभी नेता नारा लगाते हुए मध्य विद्यालय हाजीपुर उत्तर पहुंचे. वहां डीइओ ब्रजकिशोर सिंह, स्थापना डीपीओ सर्वशिक्षा अनिल सिंह, बीइओ कमलजीत चौधरी, मेयर आलम एवं चंद्रप्रभा देवी एवं संभाग प्रभारी ज्ञान प्रकाश आदि द्वारा तीन प्रखंडों के सीआरसीसी एवं बीआरसीसी की मीटिंग ली जा रही थी. वहां पहंुचकर शिक्षक नेताओं ने बैठक का बहिष्कार करवाया. कार्यक्रम के दौरान दर्जनों शिक्षक मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन