खगडि़या की जूही का चयन बिहार अंडर 16 हॉकी टीम में

प्रतिनिधि, खगडि़याखगडि़या की हॉकी खिलाड़ी जूही कुमारी का चयन बिहार हॉकी अंडर- 16 हुआ है. ये टीम सब जूनियर नेशनल टीम के लिए महिला वर्ग का 17 से 28 मई को रांची में आयोजित राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता 2015 में भाग लेगी. इस संबंध में राज कुमार फोगला ने बताया कि जिले में खिलाडि़यों के अंदर […]
प्रतिनिधि, खगडि़याखगडि़या की हॉकी खिलाड़ी जूही कुमारी का चयन बिहार हॉकी अंडर- 16 हुआ है. ये टीम सब जूनियर नेशनल टीम के लिए महिला वर्ग का 17 से 28 मई को रांची में आयोजित राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता 2015 में भाग लेगी. इस संबंध में राज कुमार फोगला ने बताया कि जिले में खिलाडि़यों के अंदर प्रतिभा भरी पड़ी है. बस जरूरत है उसे निखारने की. उन्होंने जूही को बधाई दिया और कहा कि ऐसे प्रतिभावान खिलाड़ी को खेल दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जायेगा. वहीं जिला हॉकी संघ के सचिव विकास कुमार ने कहा कि संसाधन विहीन होने के बावजूद भी जिले के खिलाड़ी इस स्तर पर खेलकर अपने जिले का नाम रोशन कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










