छह दिन बाद भी नहीं मिला लापता युवक का सुराग

Published at :18 May 2015 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
छह दिन बाद भी नहीं मिला लापता युवक का सुराग

परिजनों को अनहोनी की आशंका बेलदौर. थाना क्षेत्र के दो अलग -अलग जगहों से लापता हुए दो युवक का सुराग घटना के छह दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को नहीं मिल पाया है. इसके कारण पीडि़त युवक के परिजन अनहोनी आशंका से चिंतित है. जानकारी के अनुसार बीते 13 मई की देर शाम […]

विज्ञापन

परिजनों को अनहोनी की आशंका बेलदौर. थाना क्षेत्र के दो अलग -अलग जगहों से लापता हुए दो युवक का सुराग घटना के छह दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को नहीं मिल पाया है. इसके कारण पीडि़त युवक के परिजन अनहोनी आशंका से चिंतित है. जानकारी के अनुसार बीते 13 मई की देर शाम पचौत के भरना गांव निवासी हीरा भगत का 12 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार बेलदौर बाजार के किंग कोचिंग संस्थान के पास से लापता हो गया था. पीडि़त बालक का पिता स्थानीय तिलाठी चौक पर गैरेज चलाता है. बच्चों को पढ़ाई के लिए यही रखता है. हर रोज की तरह युवक कोचिंग करने गया व लौटकर घर नहीं आया. जबकी 12 अप्रैल की देर रात तेलिहार गांव से अपने छत पर सोये 20 वर्षीय चंदन कुमार लापता हो गया था. उक्त दोनों मामले मे पुलिस परिजनों के शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है. बावजूद अबतक कोई सुराग नहीं मिल पाने के कारण पीडि़त युवक के परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन