माप तौल अधिकारी की उदासीनता से उपभोक्ताओं को नुकसान

Published at :18 May 2015 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
माप तौल अधिकारी की उदासीनता से उपभोक्ताओं को नुकसान

बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के उपभोक्ता माप तौल अधिकारी के उदासीन रवैये के कारण परेशान हैं. इससे उपभोक्ताओं में आक्रोश पनपता जा रहा है. उपभोक्ताओ मे रवि निराला, ब्रह्मचारी सिंह, जयप्रकाश गुप्ता समेत दर्जनों ने बताया कि बीते एक दशक पूर्व से माप तौल विभाग के अधिकारी की मिलीभगत से व्यवसायियों की चांदी कट रही है. […]

विज्ञापन

बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के उपभोक्ता माप तौल अधिकारी के उदासीन रवैये के कारण परेशान हैं. इससे उपभोक्ताओं में आक्रोश पनपता जा रहा है. उपभोक्ताओ मे रवि निराला, ब्रह्मचारी सिंह, जयप्रकाश गुप्ता समेत दर्जनों ने बताया कि बीते एक दशक पूर्व से माप तौल विभाग के अधिकारी की मिलीभगत से व्यवसायियों की चांदी कट रही है. कम माप तौल के कारण उपभोक्ताओं का नुकसान हो रहा है. क्या है परेशानी उपभोक्ताओं की माने तो माप अधिकारी जिले से ही व्यवसायियो के बाट की जांच रिपोर्ट देकर मोटी कमाई कर रहे हैं. बाजार समेत गांव देहात में भी दुकानदार बगैर जांच कराये बाट से ही उपभोक्ताओं को तौल कर सामाग्री दे रहे हैं. बताया जाता है कि एक किलो में प्रत्येक सामान 100-200 ग्राम तक कम होता है . महंगे सामान खरीदने में कम माप तौल के कारण उपभोक्ताओं को दोहरी महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है. एक दशक पूर्व माप तौल अधिकारी ने की थी बाट की जांच बताया जाता है कि प्रखंड क्षेत्र में एक दशक पूर्व माप तौल अधिकारी ने व्यवसायियों के बाट की जांच की थी. उसके बाद से प्रखंड में कहीं भी माप तौल अधिकारी नजर नहीं आये. बताया जाता है कि रसूख वाले दुकानदारों को बाट का नवीकरण का प्रमाण पत्र मिल जाता है. अगर जांच हुआ तो बड़े पैमाने पर इसकी सत्यता उजागर हो सकती है. बोले सीओ सीओ विकास कुमार ने कहा कि उपभोक्ताओं की शिकायत आती है तो मामले की जांच की जायेगी तथा दोषी पर कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन