दिखने लगी है अलौली क्षेत्र में सड़क: रामचंद्र सदा

Published at :18 May 2015 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
दिखने लगी है अलौली क्षेत्र में सड़क: रामचंद्र सदा

अलौली. आजादी के बाद अलौली जैसे पिछड़े महादलित क्षेत्र में सड़के नहीं दिखती थी. गांव में जवाहर रोजगार योजना की सोलिंग सड़के ही काफी थी. वर्तमान चार वर्षो में यहां पक्की सड़के दिखने लगी है. उक्त बातें सहसी पंचायत के डिहुलिया गांव में सोमवार को लगभग छह लाख की लागत से पीसीसी सड़क का उद्घाटन […]

विज्ञापन

अलौली. आजादी के बाद अलौली जैसे पिछड़े महादलित क्षेत्र में सड़के नहीं दिखती थी. गांव में जवाहर रोजगार योजना की सोलिंग सड़के ही काफी थी. वर्तमान चार वर्षो में यहां पक्की सड़के दिखने लगी है. उक्त बातें सहसी पंचायत के डिहुलिया गांव में सोमवार को लगभग छह लाख की लागत से पीसीसी सड़क का उद्घाटन के अवसर पर विधायक रामचंद्र सदा ने कही. उन्होंने कहा कि अलौली बखरी मुख्य मार्ग के सहसी चैक से भिखारी घाट शिव मंदिर के पास मेघौना हरिपुर मुख्य मार्ग से जोड़ने का काम जल्द पूरा किया जायेगा. जो अभी टेंडर प्रोसेस में है. उक्त अवसर पर विधायक ने मुसलिम टोला में घर- घर जाकर संपर्क कर लोगों की समस्या को भी सुना. उक्त अवसर पर मो कमर आलम, मो शेर मोहम्मद, मो हारूण, विधायक पीए संजय सदा, मो अब्दुल हक, केशर अली,तजीम उदीन, मो बेताल, नूर खलीफा, मो शाही आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन