विधान पार्षद ने किया सड़क का उद्घाटन

फोटो है 11 में कैप्सन : सड़क का उद्घाटन करते विधान परिषद सदस्य सोने लाल मेहता खगडि़या. मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना से निर्मित सड़क का उद्घाटन विधान पार्षद सोने लाल मेहता ने रविवार को फीता काटकर किया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विकास योजना से निर्मित सड़क जो अग्रवाल प्रेस से सुनील हलवाई के घर होते […]
फोटो है 11 में कैप्सन : सड़क का उद्घाटन करते विधान परिषद सदस्य सोने लाल मेहता खगडि़या. मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना से निर्मित सड़क का उद्घाटन विधान पार्षद सोने लाल मेहता ने रविवार को फीता काटकर किया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विकास योजना से निर्मित सड़क जो अग्रवाल प्रेस से सुनील हलवाई के घर होते हुए नगर सुरक्षा तटबंध तक बनाया गया है. जिसकी प्राक्कलित राशि 11 लाख 2 हजार रुपये हैं. उन्होंने कहा कि तटबंध से सटे इस सड़क निर्माण कार्य दीवार देकर मिट्टी भराई व ईंट सोलिंग की गयी है. उक्त सड़क निर्माण से लोगों को तटबंध से नव निर्मित सड़क होते हुए विभिन्न पथ पर पहुंचने में समय की बच के साथ साथ जाम की समस्या से भी छुटकारा मिलेगी. वहीं नगर पार्षद सविता देवी ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य होने से लोगों में हर्ष व्याप्त है. मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष सुनील कुमार, पूर्व मुखिया व जदयू के प्रदेश राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य अशोक सिंह, दामोदर बजाज, प्रदीप कुमार, राजू बंमबईया, पिंटू कुमार, प्रशांत खंडेलिया, प्रदीप दहलान, पप्पू कुमार, वरूण ठाकुर, संदीप केडिया सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










