जनवितरण प्रणाली व्यवस्था में सुधार लाना चुनौती

Published at :17 May 2015 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
जनवितरण प्रणाली व्यवस्था में सुधार लाना चुनौती

महेशखंटू. गोगरी प्रखंड के सर्किल नंबर एक में जन वितरण प्रणाली की व्यवस्था में सुधार लाना अधिकारी के लिए चुनौती बना गयी है. सर्किल नंबर एक में खाद्य सुरक्षा अधिनियम को लागू कराना तो दूर की बात है. इस क्षेत्र में एक भी दुकान सही समय से न तो खुलती है और न ही बंद […]

विज्ञापन

महेशखंटू. गोगरी प्रखंड के सर्किल नंबर एक में जन वितरण प्रणाली की व्यवस्था में सुधार लाना अधिकारी के लिए चुनौती बना गयी है. सर्किल नंबर एक में खाद्य सुरक्षा अधिनियम को लागू कराना तो दूर की बात है. इस क्षेत्र में एक भी दुकान सही समय से न तो खुलती है और न ही बंद होती है.

कई पंचायत के लोगों ने बताया कि उनलोगों को अब तक कई माह से अनाज नहीं मिला है. अधिकारियों को सूचना दी जाती है कि अनाज का वितरण कर दिया गया है. स्थानीय कई उपभोक्ताओं ने बताया जांच हो तो स्पष्ट हो जायेगा कि कितने लोगों को समय से खाद्यान्न मिल पाया है. सभी लोगों ने एसडीओ से इसके जांच की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन