फसल मुआवजे के भुगतान में आयी तेजी

Published at :17 May 2015 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
फसल मुआवजे के भुगतान में आयी तेजी

चौथम. प्राकृतिक आपदा की कहर से प्रभावित रबी फसलों के लिये सरकार की ओर से किसानों के लिये जारी फसल क्षति मुआवजे के भुगतान की प्रक्रिया में तेजी आयी है. मुआवजे की प्रक्रिया पूरा करने में कृषि विभाग के अधिकारी एवं कर्मी दिन रात लगे है. वहीं किसानों द्वारा प्राप्त आवेदन के साथ संलग्न जमीन […]

विज्ञापन

चौथम. प्राकृतिक आपदा की कहर से प्रभावित रबी फसलों के लिये सरकार की ओर से किसानों के लिये जारी फसल क्षति मुआवजे के भुगतान की प्रक्रिया में तेजी आयी है. मुआवजे की प्रक्रिया पूरा करने में कृषि विभाग के अधिकारी एवं कर्मी दिन रात लगे है. वहीं किसानों द्वारा प्राप्त आवेदन के साथ संलग्न जमीन की रसीद के आधार पर हल्का कर्मचारी कैंप कर जांच कर रहे हैं. विभागीय अद्यतन जानकारी के अनुसार इस मद में प्रखंड को 4,47,16,000 राशि का आवंटन किया गया है. इसके विरुद्ध 2,23,57,890 की राशि किसानों द्वारा खाते से निकासी की जा चुकी है. वहीं 1,20,37,950 का विपत्र खगडि़या कोषागार में भेजा जा चुका है. मुआवजे के लाभ के लिए 5, 124 किसानों ने आवेदन किया है. रबी फसल का अच्छादित रकबा 4857.23 हेक्टेयर रकबा की फसल क्षतिग्रस्त हुई है. अच्छादित आकलन के विरुद्ध क्षतिग्रस्त रकबा के आधार पर 34395840.00 रुपये की राशि का आंकड़ा आता है. इसे किसानों के खाते में 18 मई तक भेजने का सख्त निर्देश अधिकारियों द्वारा दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन