गाजे-बाजे के साथ रामधुन यज्ञ का विसर्जन

Published at :16 May 2015 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
गाजे-बाजे के साथ रामधुन यज्ञ का विसर्जन

फोटो है 19 में कैप्सन : करतब दिखाते कलाकार बेलदौर. रामधुन यज्ञ के तीसरे दिन समापन के मौके पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. यज्ञ के तीसरे दिन शनिवार के दोपहर से भाग लेने वाली विभिन्न कीर्तन मंडलियों ने प्रतिस्पर्धात्मक प्रतियोगिता में रामधुनी को कलात्मक एवं आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया. इस प्रस्तुति के क्रम […]

विज्ञापन

फोटो है 19 में कैप्सन : करतब दिखाते कलाकार बेलदौर. रामधुन यज्ञ के तीसरे दिन समापन के मौके पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. यज्ञ के तीसरे दिन शनिवार के दोपहर से भाग लेने वाली विभिन्न कीर्तन मंडलियों ने प्रतिस्पर्धात्मक प्रतियोगिता में रामधुनी को कलात्मक एवं आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया. इस प्रस्तुति के क्रम में कीर्तन मंडलियों ने अपने प्रदर्शन में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा. कीर्तन मंडलियों के द्वारा दर्शकों को मंत्र मुग्ध करने के लिए अपने अपने बारी में अपने अपने टीम के द्वारा रामलीला, हनुमान लीला, कृष्ण लीला आदि जैसे भक्तिपूर्ण नाटकों की जीवंत प्रस्तुति रामध्वनि धुन के माध्यम से की गयी. इसे देखने सुनने के लिए सैकड़ों की संख्या में दर्शक एवं श्रोता यज्ञ स्थल पर विसर्जन तक डटे रहे. कीर्तन मंडलियों ने रामधुन को फिल्मी सदाबहार गानों की धुन पर गाया. फुलवडि़या गांव के भगवान कृष्ण स्थान में ग्रामीणों द्वारा गुरुवार के अपराह्न पांच बजे से 48 घंटे का रामध्वनि यज्ञ प्रारंभ किया गया था. इसका समापन शनिवार की शाम गाजे-बाजे के साथ तालाब में कलश विसर्जन कर किया गया. रामध्वनि में खेरो एचं सिहपूर की कीर्तन मंडलियों की प्रस्तुति सराहनीय रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन