प्रखंड में नियुक्त होंगे 38 नये डीलर

Published at :16 May 2015 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
प्रखंड में नियुक्त होंगे 38 नये डीलर

परबत्ता. प्रखंड में बहुत जल्द जनवितरण प्रणाली के 38 नयी दुकानें खुलेंगी. इसके लिये जल्दी ही आवेदन प्राप्त करने के लिये विज्ञापन निकाला जायेगा. पहले से जिन गांवों मे डीलर हैं फिर भी कई गांवों के उपभोक्ताओं को राशन लेने हेतु कई किलोमीटर यहां तक कि दूसरे गांव जाना पड़ता था. अब पूर्व से कार्यरत […]

विज्ञापन

परबत्ता. प्रखंड में बहुत जल्द जनवितरण प्रणाली के 38 नयी दुकानें खुलेंगी. इसके लिये जल्दी ही आवेदन प्राप्त करने के लिये विज्ञापन निकाला जायेगा. पहले से जिन गांवों मे डीलर हैं फिर भी कई गांवों के उपभोक्ताओं को राशन लेने हेतु कई किलोमीटर यहां तक कि दूसरे गांव जाना पड़ता था. अब पूर्व से कार्यरत डीलरों के अलावा इन 38 डीलरों की नियुक्ति के बाद अमूमन सभी उपभोक्ताओं को अधिकतम आधा किलोमीटर के दायरे में सेवाएं मिलनी शुरू हो जायेंगी. डीलरों की नियुक्ति में इस बार आरक्षण का पालन किया जायेगा. इसके लिये बिहार सरकार द्वारा निर्धारित आरक्षण रोस्टर का अनुपालन होगा. आरक्षण के लिये जिला को इकाई मान कर निर्धारण किया जा रहा है. गोगरी अनुमंडल के तीनो प्रखंडों में पूर्व से कार्यरत डीलरों की संख्या को आधार मान कर आगे की संख्या से रोस्टर को लागू किया जाना है. आरक्षण रोस्टर को जिला स्तर पर अनुमोदन के लिये अभी प्रक्रिया चल रही है. अनुमोदन के उपरांत नियुक्ति के लिये विज्ञापन निकाला जायेगा. इस नियुक्ति में महिलाओं को तीन प्रतिशत आरक्षण दिया गया है. इस नियुक्ति में आवेदन करने को लेकर प्रखंड के लोगों में विगत कई महीनों से काफी उत्सुकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन