सफाई कर्मी काम पर लौटे

Published at :16 May 2015 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
सफाई कर्मी काम पर लौटे

एक ही दिन में शहर में लग गया कचरे का अंबारफोटो है 1,2 व 3 में कैप्सन : प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी, सड़क पर सफाई के कारण हो गया जल जमाव व फैला कचरा प्रतिनिधि, खगडि़यानगर परिषद के सफाई कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण दूसरे दिन ही शहर में कचरे का अंबार […]

विज्ञापन

एक ही दिन में शहर में लग गया कचरे का अंबारफोटो है 1,2 व 3 में कैप्सन : प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी, सड़क पर सफाई के कारण हो गया जल जमाव व फैला कचरा प्रतिनिधि, खगडि़यानगर परिषद के सफाई कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण दूसरे दिन ही शहर में कचरे का अंबार लग गया. शहर के विभिन्न मार्गों पर कचरे के कारण लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया. कई जगहों पर सफाई नहीं होने के कारण नाले का पानी सड़क पर आ गया. इससे लोगों को पैदल चलने में भी परेशानी हो रही थी. हालांकि वार्ता के बाद सफाई कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल समाप्त कर दी. इससे पहले सफाई कर्मचारियों ने सामाजिक कार्यकर्ता राजीव यादव के नेतृत्व में पांच सूत्री मांगों के समर्थन में नगर परिषद के सामने प्रदर्शन किया. इसके बाद शहर के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण करते हुए नारेबाजी की. शनिवार को नगर परिषद के सभा भवन में नगर सभापति मनोहर कुमार यादव की अध्यक्षता में नगर परिषद के हड़ताली सफाई कर्मियों की मांगों पर विचार किया गया. इस अवसर पर नगर उप सभापति राजकुमार फोगला, नगर कार्यपालक पदाधिकारी सुधीर कुमार उपस्थित थे. बैठक में सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजीव कुमार ने पांच सूत्री मांगों को रखते हुए कहा कि नगर सफाई कर्मी काफी मेहनत करते है और उनकी मेहनत के अनुसार उनको वेतन भी देना चाहिए. उन्होंने मांगों को पूरा करने का अनुरोध किया. इस पर विचार करते हुए पूरा करने का आश्वासन दिया गया. इसके बाद सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन