चार हत्यारोपियों को उम्रकैद

Published at :16 May 2015 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
चार हत्यारोपियों को उम्रकैद

खगडि़या. अतिरिक्त अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय कृष्ण मुरारी शरण ने हत्या के एक मामले की सुनवाई करते हुए शनिवार को चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनायी. घटना के अनुसार वैसा निवासी अनिल यादव दो मई, 2013 को प्रात: 8.30 बजे ऑटो रिक्शा से कहीं जा रहे थे. गंगाघाट डोगनियां बहियार स्थित […]

विज्ञापन

खगडि़या. अतिरिक्त अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय कृष्ण मुरारी शरण ने हत्या के एक मामले की सुनवाई करते हुए शनिवार को चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनायी. घटना के अनुसार वैसा निवासी अनिल यादव दो मई, 2013 को प्रात: 8.30 बजे ऑटो रिक्शा से कहीं जा रहे थे. गंगाघाट डोगनियां बहियार स्थित पुल के पास चलती ऑटो से अपराधियों ने उन्हें खींच लिया तथा केले के खेत में ले गये. वहीं वैसा निवासी शिवा यादव, बजरंगी यादव, रामजी यादव तथा शंकर चौरसिया ने उनकी पिस्तौल से गोली मार कर हत्या कर दी. इनमें चारों अभियुक्तों के अलावा शेखर यादव, पारो यादव उर्फ परमानंद यादव, गरीब यादव, सुबोध चौरसिया एवं योगी सिंह को भी अभियुक्त बनाया गया था. पर, साक्ष्य के अभाव के कारण न्यायालय ने पांच अभियुक्तों को रिहा कर दिया. न्यायालय ने उक्त चारों अभियुक्तों को घटना का दोषी पाते हुए आजीवन कारावास तथा दस-दस हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनायी. अभियोजन पक्ष की ओर से अधिवक्ता चंद्रभूषण प्रसाद तथा बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता सुनील कुमार व मिथलेश यादव ने बहस की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन