31 जुलाई को होगा निर्वाचक सूची का प्रकाशन

खगडि़या. आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर निर्वाचक सूची का प्रारूप तैयार किया जा रहा है. इसके लिए जिले के सभी पंचायतों में बूथ बार बीएलओ को लगाया गया है. जो एक से अधिक जगह के मतदाता सूची में नाम अंकित रहने पर उन्हें हटाना नाम जोड़ना, पहचान पत्र आदि के लिए कार्य करेंगे. उक्त बातें […]
खगडि़या. आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर निर्वाचक सूची का प्रारूप तैयार किया जा रहा है. इसके लिए जिले के सभी पंचायतों में बूथ बार बीएलओ को लगाया गया है. जो एक से अधिक जगह के मतदाता सूची में नाम अंकित रहने पर उन्हें हटाना नाम जोड़ना, पहचान पत्र आदि के लिए कार्य करेंगे. उक्त बातें शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में राज्य निर्वाचक आयोग के निर्देश के आलोक में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी राजीव रोशन ने विभिन्न राजनीति दल के सदस्यों को दिया. उन्होंने आगामी 31 जुलाई तक निर्वाचन सूची का अंतिम प्रकाशन होने की बातें कही. उन्होंने 13 जून तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि तय किया है. वहीं दावे या आपत्तियों का निष्पादन 15 जुलाई तक करने का निर्देश दिया है. जबकि डाटाबेस का अपडेटेशन, छायाचित्रों की मर्जिंग कंट्रोल टेबल का अपडेटेशन एवं पूरक सूची की तैयारी तथा 31 जुलाई को निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन करने का निर्देश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










