लापता होने के तीन मामले दर्ज

दो जगहों पर एक युवक व किशोर, तो एक जगह से महिला लापताबेलदौर. थाना क्षेत्र के अलग- अलग जगहों से लापता हुए युवकों के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की है. शुक्रवार को तेलिहार निवासी पप्पू सिंह ने थाने में आवेदन दिया कि गत मंगलवार की रात छत पर सोया […]
दो जगहों पर एक युवक व किशोर, तो एक जगह से महिला लापताबेलदौर. थाना क्षेत्र के अलग- अलग जगहों से लापता हुए युवकों के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की है. शुक्रवार को तेलिहार निवासी पप्पू सिंह ने थाने में आवेदन दिया कि गत मंगलवार की रात छत पर सोया 18 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार लापता हो गया है. पुलिस गुमशुदगी का मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुट गयी है. हालांकि सूत्रों का कहना है लापता युवक द्वारा गांव की ही एक नाबालिगलड़की पर कुछ माह पूर्व जबरदस्ती शादी का दबाव बनाया जा रहा था. इस संदर्भ में लड़की के परिजनो ने मामला भी दर्ज कराया था. उक्त मामले की सुनवाई जब न्यायालय में शुरू हुई, तो आरोपी युवक ने एक सप्ताह पूर्व युवती के परिजनों के साथ मारपीट की थी. इस पर पीडि़त परिजनों ने फिर मामला दर्ज कराया था. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी ही थी कि आरोपी युवक के पिता ने पुत्र के लापता होने का मामला दर्ज करा कर मामले को पेचीदा बना दिया. दूसरे मामले में बेलदौर बाजार स्थित कोचिंग संस्थान से अपने पुत्र 14 वर्षीय बिट्टू कुमार के लापता होने से सशंकित पिता हीरा भगत ने भी गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है. पीडि़त पिता ने कहा कि बिट्टू गुरुवार की शाम कोचिंग गया था, तभी से लापता है. हालांकि लापता छात्र की किताब व साइकिल कोचिंग संस्थान के समीप ही बरामद की गयी. वहीं तेलिहार से शुक्रवार को एक शादी शुदा महिला के भी लापता होने का मामला प्रकाश में आया है, जो पांच बच्चों की मां है. थानाध्यक्ष कपिलदेव कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










