जंकशन पर पार्किंग सुविधा देने की मांग

Published at :15 May 2015 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
जंकशन पर पार्किंग सुविधा देने की मांग

मानसी. जंकशन पर पार्किंग नहीं रहने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. दूर दराज के दैनिक यात्री ट्रेन पकड़ने के लिए अपने निजी वाहन से आते हैं और उनको सुरक्षित वाहन खड़ा करने में परेशानी होती है. पार्किंग की सुविधा नहीं होने से गाड़ी के चोरी होने की आशंका बनी रहती […]

विज्ञापन

मानसी. जंकशन पर पार्किंग नहीं रहने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. दूर दराज के दैनिक यात्री ट्रेन पकड़ने के लिए अपने निजी वाहन से आते हैं और उनको सुरक्षित वाहन खड़ा करने में परेशानी होती है. पार्किंग की सुविधा नहीं होने से गाड़ी के चोरी होने की आशंका बनी रहती है. लोगों का कहना है कि पर्याप्त जगह जंकशन के समीप खाली पड़ी है. अगर रेल विभाग द्वारा पार्किंग की सुविधा शुरू की जाती है, तो अच्छा खासा राजस्व भी प्राप्त होगा और इससे लोगों की समस्या का समाधान भी हो जायेगा. स्थानीय बंटी यादव, अभय कुमार, अविनाश, रुपेश कुमार, सतीश रजक, नवीन पासवान, निरंजन पासवान, ज्ञानेश नंदन, कमरूजामा सहित दर्जनों लोगों ने विभाग के वरीय अधिकारी से पार्किंग सुविधा की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन