संगठन की मजबूती पर दिया जोर

Published at :15 May 2015 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
संगठन की मजबूती पर दिया जोर

चौथम. लोजपा की पंचायत स्तरीय बैठक पंचायत अध्यक्ष वरुण कुमार शर्मा की अध्यक्षता में तेलौछ गांव में हुई. बैठक में पार्टी नेताओं ने पार्टी संगठन को सशक्त करने के लिए रणनीति तैयार की. मुख्य अतिथि अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रधान महासचिव मिथलेश कुमार निषाद ने संगठन को मजबूत बनाने पर जो दिया. इस नीति के […]

विज्ञापन

चौथम. लोजपा की पंचायत स्तरीय बैठक पंचायत अध्यक्ष वरुण कुमार शर्मा की अध्यक्षता में तेलौछ गांव में हुई. बैठक में पार्टी नेताओं ने पार्टी संगठन को सशक्त करने के लिए रणनीति तैयार की. मुख्य अतिथि अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रधान महासचिव मिथलेश कुमार निषाद ने संगठन को मजबूत बनाने पर जो दिया. इस नीति के तहत बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को जागरूक करने, बूथ कमेटी बनाने पर बल दिया गया. मौके पर 11 सदस्यीय बूथ कमेटी का गठन किया गया. रंजन टाइगर को बूथ कमेटी का अध्यक्ष, मनेलाल तांती को उपाध्यक्ष, महासचिव पद पर अंजन तांती, सचिव मानंद तांती तथा संगठन सचिव तेज किशोर शर्मा को बनाया गया. बैठक में प्रखंड अध्यक्ष मंटू पासवान ने सभी कार्यकर्ताओं को आगामी विधान सभा चुनाव में एक सशक्त प्रहरी रुप में कार्य करने के लिये जागरूक किया. बैठक में विपिन शर्मा, विनय पासवान,लखी तांती, मिथलेश तांती, जवाहर तांती, मनोहर तांती, सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन