जलकर विवाद में अधेड़ की हत्या

Published at :14 May 2015 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
जलकर विवाद में अधेड़ की हत्या

परबत्ता(खगडि़या) : प्रखंड के डुमडि़या बुजुर्ग गांव के निकट दियारा क्षेत्र में गुरुवार को अपराधियों ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी. डुमडि़या बुजुर्ग निवासी सुखदेव चौधरी के 45 वर्षीय पुत्र नवल चौधरी उर्फ बौना गुरुवार को सुबह आठ बजे बैलगाड़ी से दियारा जा रहा था. इसी द्वारा अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर […]

विज्ञापन

परबत्ता(खगडि़या) : प्रखंड के डुमडि़या बुजुर्ग गांव के निकट दियारा क्षेत्र में गुरुवार को अपराधियों ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी. डुमडि़या बुजुर्ग निवासी सुखदेव चौधरी के 45 वर्षीय पुत्र नवल चौधरी उर्फ बौना गुरुवार को सुबह आठ बजे बैलगाड़ी से दियारा जा रहा था. इसी द्वारा अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी गयी. नवल चौधरी मछली मारने वाले सीजन पर मत्स्यजीवी सहयोग समिति के अगुवानी जलकर पर काम करता था. इस काम को लेकर कुछ दिनों पूर्व गांव के ही कुछ लोगों से विवाद हुआ था. गांव के कुछ लोग भी जलकर पर काम करना चाहते थे तथा नवल पर काम छोड़ने के लिए दबाव डाल रहे थे. ताकि वह काम उन्हें करने को मिले. कुछ महीनों से मछली मारने का सीजन नहीं रहने के कारण नवल चौधरी बैलगाड़ी पर भूसा ढोने का काम करता था. गुरुवार को भी वह किसी अन्य का भूसा लाने दियारा जा रहा था. इसी दौरान अपराधियों ने गोली मार दी. इधर, परबत्ता थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि मृतक के चचेरे भाई फोलटन चौधरी के द्वारा दिये गये आवेदन पर राजेश चौधरी व तीन अन्य ज्ञात व एक अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इसमें नामजद आरोपियों पर नवल चौधरी को जलकर से हट जाने का दबाब देने का आरोप लगाते हुए हत्या करने का आरोप लगाया गया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए खगडि़या भेज दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन