सेविकाओं ने किया सड़क जाम

Published at :14 May 2015 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
सेविकाओं ने किया सड़क जाम

खगडि़या : जिले के दर्जनों सेविकाओं ने गुरुवार को एमजी मार्ग स्थित एसबीआइ के एडीबी शाखा के समीप सड़क जाम कर दिया. जाम का नेतृत्व संघ के जिला महासचिव कुमारी निर्मला ने किया. संघ से जुड़े सेविका गीता कुमारी, मीनाक्षी कुमारी, रंजू देवी, अनिता कुमारी, मंजु कुमारी सहित दर्जनों सेविकाओं ने सड़क जाम किया. जाम […]

विज्ञापन

खगडि़या : जिले के दर्जनों सेविकाओं ने गुरुवार को एमजी मार्ग स्थित एसबीआइ के एडीबी शाखा के समीप सड़क जाम कर दिया. जाम का नेतृत्व संघ के जिला महासचिव कुमारी निर्मला ने किया. संघ से जुड़े सेविका गीता कुमारी, मीनाक्षी कुमारी, रंजू देवी, अनिता कुमारी, मंजु कुमारी सहित दर्जनों सेविकाओं ने सड़क जाम किया. जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की कतार लग गयी. सेविकाओं ने एडीबी बैंक के शाखा प्रबंधक द्वारा अभद्र व्यवहार किये जाने का आरोप लगाया. सेविकाओं ने कहा कि शाखा प्रबंधक द्वारा राशि निकासी के दौरान अभद्र व्यवहार किया जाता है. सेविकाओं ने मांगों से संबंधित एक फैक्स एसबीआइ के महाप्रबंधक को भी भेजा. जाम कर रहे सेविकाओं को नगर सभापति मनोहर कुमार यादव, युवा शक्ति आरटीआइ सेल के प्रदेश अध्यक्ष अजिताभ सिन्हा ने समझा बुझा कर शांत कराया. नगर सभापति ने सड़क जाम कर रहे सेविकाओं को आश्वासन दिया कि वे जल्द ही शाखा प्रबंधक के विरुद्ध अधिकारी से कार्रवाई करायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन