रामनगर मौजा का पंजी टू तैयार करने का निर्देश

Published at :13 May 2015 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
रामनगर मौजा का पंजी टू तैयार करने का निर्देश

बेलदौर. डीएम ने किसानों की शिकायत के बाद रामनगर मौजा का पंजी टू तैयार करने का निर्देश दिया है. रामनगर मौजा का पंजी टू लगभग डेढ़ दशक से गायब है. इस वजह से किसानों को मालगुजारी रसीद कटवाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. किसानों ने इसकी शिकायत बुधवार को जब ई किसान […]

विज्ञापन

बेलदौर. डीएम ने किसानों की शिकायत के बाद रामनगर मौजा का पंजी टू तैयार करने का निर्देश दिया है. रामनगर मौजा का पंजी टू लगभग डेढ़ दशक से गायब है. इस वजह से किसानों को मालगुजारी रसीद कटवाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. किसानों ने इसकी शिकायत बुधवार को जब ई किसान भवन में पहुंचे डीएम से की तो डीएम ने सीओ एवं संबंधित हल्का कर्मचारी से इस संबंध में जानकारी ली. सीओ ने बताया कि 29 राजस्व मौजा में से चार पांच राजस्व मौजा का ही खतियान उपलब्ध है. अधिकतर मौजा की पंजी टू जीर्ण शीर्ण अवस्था में है. इसके बाद डीएम ने पंजी टू की रिराइटिंग करवाने एवं रामनगर मौजा के किसानों द्वारा दिखाई जा रही रसीद का आवश्यक दस्तावेजों से मिलान कर वहां का पंजी टू तैयार करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन