मानसी बस पड़ाव पर शेड निर्माण की मांग

मानसी. प्रखंड के एनएच 31 स्थित बस पड़ाव पर यात्री शेड नहीं रहने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. यात्री शेड के अभाव में तपती धूप व बरसात में यात्रियों को बस का इंतजार घंटों खड़े होकर करना पड़ता है. वर्षों पूर्व जो यात्री रोड बनाया गया था, वह भी जर्जर रहने […]
मानसी. प्रखंड के एनएच 31 स्थित बस पड़ाव पर यात्री शेड नहीं रहने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. यात्री शेड के अभाव में तपती धूप व बरसात में यात्रियों को बस का इंतजार घंटों खड़े होकर करना पड़ता है. वर्षों पूर्व जो यात्री रोड बनाया गया था, वह भी जर्जर रहने के कारण तीन चार वर्ष पहले ही गिर गया. तब से अब तक शेड का निर्माण नहीं किया गया है. यात्रियों को बस का इंतजार पेड़ के नीचे खड़े कर करना पड़ता है. जिस कारण कभी कभी पक्षियों के बीट से यात्रियों के कपड़े भी गंदे हो जाते है. इनसे बचने के लिए अगर कोई यात्री किसी दुकान का आश्रय लेता है तो यात्रियों को मजबूरी में चाय नाश्ता करना पड़ता है. ऐसा नहीं करने पर दुकानदार कोई बहाना बनाकर यात्री को अ पने दुकान से बाहर कर देता है. इसके अलावे बस पड़ाव पर रात्रि के समय समुचित रोशनी की व्यवस्था भी नहीं है. रात्रि में इस पड़ाव पर उतरने पर अंधेरा रहता है. दुकानों की रोशनी ही बस पड़ाव पर अंधेरा से थोड़ा राहत पहुंचाया है. स्थानीय नागरिक संतोष कुमार, मनीष राम, बबलू यादव सिंटू सिंह, पिंटू कुमार सिंह, धीरज कुमार सिंह, मोतीराम सहित दर्जनों लोगों ने जिला प्रशासन से यात्री पड़ाव पर शेड एवं रोशनी की व्यवस्था करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










