बढ़ती गरमी के बीच गुल होने लगी बिजली

Published at :13 May 2015 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
बढ़ती गरमी के बीच गुल होने लगी बिजली

फोटो है 3 में कैप्सन- बिजली ग्रिड का दृश्य खगडि़या. गरमी शुरू होते ही बिजली ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है. शहर से लेकर गांव तक गरमी के बढ़ते ही रात में भी बिजली गुल होने लगी है. इससे लोगों को रात जाग कर बीताना पड़ रहा है. शहरी एरिया में बिजली का […]

विज्ञापन

फोटो है 3 में कैप्सन- बिजली ग्रिड का दृश्य खगडि़या. गरमी शुरू होते ही बिजली ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है. शहर से लेकर गांव तक गरमी के बढ़ते ही रात में भी बिजली गुल होने लगी है. इससे लोगों को रात जाग कर बीताना पड़ रहा है. शहरी एरिया में बिजली का यह हाल है तो ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की स्थिति का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है. उपभोक्ताओं ने बताया कि बिजली प्राय: कट जाती है. ग्रिड से भी समुचित जानकारी नहीं मिल पाती है. संध्या के समय बिजली गुल होने से सबसे अधिक परेशानी छोटे बच्चों को पढ़ाई करने में होती है. स्थानीय सुरेश गुप्ता, विनोद प्रसाद, सुनील आदि ने बताया कि बिजली के जाते ही गरमी से बुरा हाल होने लगता है. वहीं लोगों ने बताया कि आंधी या बारिश होने के बाद कई घंटे तक बिजली को काट लिया जाता है. इस संबंध में एसडीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि शहर में बिजली 20 से 22 घंटे तक दी जा रही है. कहीं-कहीं पावर कट के कारण परेशानी होती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन