नेटवर्क फेल रहने से उपभोक्ता रहे परेशान

Published at :13 May 2015 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
नेटवर्क फेल रहने से उपभोक्ता रहे परेशान

बेलदौर. सरकारी संचार व्यवस्था से मुंह मोड़ चुके उपभोक्ता अब निजी एयरटेल दूरसंचार सेवा का नेटवर्क फेल रहने से परेशान हैं. जानकारी के अनुसार मंगलवार को दिन के 10 बजे आये आंधी-तूफान एवं ठनके के कारण उपकरण को सुरक्षित रखने के लिए कर्मियो द्वारा एयरटेल की सेवा बंद कर दी गयी. जबकि अन्य दूरसंचार सेवा […]

विज्ञापन

बेलदौर. सरकारी संचार व्यवस्था से मुंह मोड़ चुके उपभोक्ता अब निजी एयरटेल दूरसंचार सेवा का नेटवर्क फेल रहने से परेशान हैं. जानकारी के अनुसार मंगलवार को दिन के 10 बजे आये आंधी-तूफान एवं ठनके के कारण उपकरण को सुरक्षित रखने के लिए कर्मियो द्वारा एयरटेल की सेवा बंद कर दी गयी. जबकि अन्य दूरसंचार सेवा बेहतर रूप से कार्य कर रही थी. भूकंप के दौरान खुद सुरक्षित स्थान पर शरण लेकर लोग परिजनों को मोबाइल से आगाह कर रहे थे, जबकि एयरटेल के उपभोक्ता मोबाइल का नेटवर्क फेल था. इससे लोगों को अपनों का हाल लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा. उपभोक्ताओं को उम्मीद थी कि भूकंप थमते ही नेटवर्क आ जायेगा. पर, चार घंटे के बाद नेटवर्क आया. इस बीच उपभोक्ता अन्य नेटवर्क से परिजनों का हालचाल लेते हुए एयरटेल नेटवर्क को कोस रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन