अवर प्रवर्तन पदाधिकारी समेत चार की गयी जान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 May 2015 7:09 AM (IST)
विज्ञापन

खगड़िया : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर मंगलवार की सुबह लगभग साढ़े चार बजे नन्हकू मंडल टोले के पास जीप व ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में अवर प्रवर्तन पदाधिकारी समेत चार लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.हादसे में मरनेवालों में अवर प्रवर्तन […]
विज्ञापन
खगड़िया : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर मंगलवार की सुबह लगभग साढ़े चार बजे नन्हकू मंडल टोले के पास जीप व ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में अवर प्रवर्तन पदाधिकारी समेत चार लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.हादसे में मरनेवालों में अवर प्रवर्तन पदाधिकारी धीरज कुमार, पिता स्व ज्ञानेश्वर प्रसाद, राजा बाजार, हवाई अड्डा, पटना के रहनेवाले थे. घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल से रेफर कर दिया गया.
बेगूसराय जिले में पदस्थापित परिवहन विभाग के अवर प्रवर्तन पदाधिकारी धीरज कुमार अपने अधीनस्थों के साथ सुबह ओवरलोडेड ट्रकों की जांच करने निकले थे. श्री कुमार खगड़िया जिले के भी प्रभार में थे. एक ओवरलोडेड ट्रक को जाते देख वह ओवरटेक कर उसे रोकने का प्रयास कर रहे थे. इसी दौरान बेगूसराय की ओर से आ रहे दूसरे ट्रक से उनकी जीप की आमने-सामने की टक्कर हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










