सचिव के विरोध में महिलाएं पहुंची थाने

चौथम. प्रखंड के मालपा गांव में बद्री नारायण स्वयं सहायता समूह के सचिव गौरी देवी एवं उनके दबंग पति द्वारा समूह में जमा राशि के गबन करने के विरुद्ध समूह की महिलाएं रविवार को थाने पहुंच गयी. उक्त महिलाओं ने अधिकारिय को दिये गये आवेदन में समूह के सचिव एवं उनके पति पर आरोप लगाया […]
चौथम. प्रखंड के मालपा गांव में बद्री नारायण स्वयं सहायता समूह के सचिव गौरी देवी एवं उनके दबंग पति द्वारा समूह में जमा राशि के गबन करने के विरुद्ध समूह की महिलाएं रविवार को थाने पहुंच गयी. उक्त महिलाओं ने अधिकारिय को दिये गये आवेदन में समूह के सचिव एवं उनके पति पर आरोप लगाया है कि समूह की महिलाओं द्वारा प्रति माह 50 रुपया जमा किया जाता था.
उनलोगों ने समूह में 44 हजार रुपये जमा किये हैं. महिलाओं ने बताया कि जमा राशि को सचिव निजी उपयोग में ला रहे हैं. समूह के विधिवत संचालन की प्रक्रिया पर भी महिलाओं ने सवाल उठाये. महिलाओं ने बताया कि वे लोग जब भी इसका विरोध करने का प्रयास किये सचिव के दबंग पति द्वारा झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर उनलोगों को शांत कर दिया गया.
थानाध्यक्ष शशि कुमार ने मामले की गहन छानबीन कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन समूह के महिलाओं को दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










