KHAGARIA NEWS: चौथम में जिला स्थापना दिवस पर साइकिल रैली, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Edited by Shruti Kumari
Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में शामिल विद्यालय के छात्र व अधिकारी

इस दौरान अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कर्मियों ने संयुक्त रूप से साइकिल रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया

विज्ञापन

चौथम (खगड़िया) से धीरज सिंह बंटू की रिपोर्ट:

खगड़िया जिला स्थापना दिवस के अवसर पर चौथम प्रखंड कार्यालय परिसर में रविवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस दौरान अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कर्मियों ने संयुक्त रूप से साइकिल रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया.

साइकिल रैली प्रखंड कार्यालय से शुरू होकर शिवाधिन महावीर इंटर विद्यालय चौथम तक पहुंची. इस दौरान शिक्षकों एवं अधिकारियों ने पौधारोपण कर हरियाली बचाने का संदेश दिया. इसके बाद रैली पुनः प्रखंड कार्यालय लौट आई, जहां परिसर में साफ-सफाई अभियान चलाया गया तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया.

कार्यक्रम के दौरान बाल विकास परियोजना कर्मियों द्वारा कार्यालय परिसर में रंगोली के माध्यम से खगड़िया जिले का आकर्षक मानचित्र बनाया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा. पूरा परिसर स्थापना दिवस के उत्साह और जागरूकता संदेशों से सराबोर नजर आया.

इस अवसर पर बीपीआरओ प्रमथ मयंक, सीओ रवि राज, प्रमुख प्रतिनिधि चंदन सिंह, कल्याण पदाधिकारी नितेश कुमार, बीसीओ मनोज श्रीवास्तव, मुखिया शशि भूषण कुमार, प्रखंड नाजीर राकेश कुमार, कार्यपालक सहायक विजय कुमार, राजीव कुमार, अमित कुमार, कार्यालय कर्मी सुमन कुमार मंडल, सत्यम कुमार तथा बाल विकास परियोजना से आभा कुमारी सहित कई अधिकारी, कर्मी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन