खगड़िया का 45वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, प्रभात फेरी से लेकर मॉक ड्रिल तक हुए आयोजन

Edited by Shruti Kumari
Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम मे मौजूद जिलेवासी ,स्कूली बच्चे और शिक्षकगण

स्थापना दिवस के मौके पर जिला प्रशासन द्वारा रविवार को सुबह में प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों, शिक्षकों एवं जिलेवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

विज्ञापन

खगड़िया से अमित कुमार की रिपोर्ट:

खगड़िया जिला आज अपना 45वां स्थापना दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मना रहा है. इस अवसर पर जिले में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें विकास यात्रा, गौरवशाली विरासत और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया.

स्थापना दिवस के मौके पर जिला प्रशासन द्वारा रविवार को सुबह में प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों, शिक्षकों एवं जिलेवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. पूरे मार्ग में जिला गौरव, स्वच्छता, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता से संबंधित नारों की गूंज सुनाई दी.

प्रभात फेरी को डीएम नवीन कुमार, अपर समाहर्ता आरती, अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारण) जियायुर रहमान, वरीय उप समाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह प्रभात फेरी शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जहां लोगों ने इसका गर्मजोशी से स्वागत किया.

कार्यक्रम के माध्यम से जिले की गौरवशाली विरासत, विकास यात्रा और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया.

इसके बाद शहर के जेएनकेटी मैदान में आपदा प्रबंधन को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. इसमें अग्निकांड, भूकंप, बाढ़ सहित विभिन्न आपदाओं के दौरान बचाव एवं राहत कार्यों का प्रदर्शन किया गया. संबंधित विभागों द्वारा आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई और सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी भी दी गई.

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आमजन, विशेषकर युवाओं और विद्यार्थियों को आपदा के समय सतर्कता, सुरक्षा और तत्परता के प्रति जागरूक करना था. कार्यक्रम के अंत में खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन