डीलरों की शिकायत डीएम से की

महेशखंूट. गोगरी प्रखंड के सर्किल नंबर एक के जनवितरण प्रणाली व्यवस्था में सुधार लाना अधिकारी के लिए चुनौती बनी हुई है. खाद्य सुरक्षा अधिनियम की ओर से मिलने वाली अनाज पकरैल, मैरा, पौरा बालतारा, कोयला पंचायतों में डीलर व पैक्स अध्यक्षों की मनमानी के कारण समय पर उपभोक्ताओं को नहीं मिल पाता है. पौरा पैक्स […]
महेशखंूट. गोगरी प्रखंड के सर्किल नंबर एक के जनवितरण प्रणाली व्यवस्था में सुधार लाना अधिकारी के लिए चुनौती बनी हुई है. खाद्य सुरक्षा अधिनियम की ओर से मिलने वाली अनाज पकरैल, मैरा, पौरा बालतारा, कोयला पंचायतों में डीलर व पैक्स अध्यक्षों की मनमानी के कारण समय पर उपभोक्ताओं को नहीं मिल पाता है. पौरा पैक्स अध्यक्ष यशोधर यादव पर ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि तीन व चार माह में एक वार अनाज व कैरोसिन तेल दिया जाता है. बालतारा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष रधुवंश यादव पर भी ग्रामीणों ने इसी तरह का आरोप लगाया. ग्रामीणों ने बताया कि पकरैल में सभी डीलर समय पर अनाज का वितरण नहीं करते हंै. मैरा में दो डीलर व एक पैक्स अध्यक्ष के बीच में उपभोक्ता पीस रहे हैं. इस संबंध में ग्रामीणों ने डीएम को आवेदन दिया है. ग्रामीणों ने अधिकारी से गोगरी के सर्किल नंबर एक की जनवितरण व्यवस्था में सुधार लाने की गुहार लगाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










