मंडल कारा से छापेमारी में मोबाइल बरामद

Published at :09 May 2015 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
मंडल कारा से छापेमारी में मोबाइल बरामद

फोटो है 4 में कैप्सन : जेल का दृश्य डीएम व एसपी ने संयुक्त रूप से की छापेमारी चार चार्जर, तीन मोबाइल दो सिम कार्ड बरामद प्रतिनिधि, खगडि़यामंडल कारा में डीएम राजीव रोशन तथा एसपी धूरत सयाली सबला राम के नेतृत्व में शनिवार को छापेमारी अभियान चला गया. छापेमारी अभियान में चार चार्जर, तीन मोबाइल […]

विज्ञापन

फोटो है 4 में कैप्सन : जेल का दृश्य डीएम व एसपी ने संयुक्त रूप से की छापेमारी चार चार्जर, तीन मोबाइल दो सिम कार्ड बरामद प्रतिनिधि, खगडि़यामंडल कारा में डीएम राजीव रोशन तथा एसपी धूरत सयाली सबला राम के नेतृत्व में शनिवार को छापेमारी अभियान चला गया. छापेमारी अभियान में चार चार्जर, तीन मोबाइल तथा दो सिम कार्ड बरामद किया गया. सुबह डीएम व एसपी का काफिला जैसे ही मंडल कारा के पास पहुंचा जेल के अंदर और बाहर खलबली मच गयी. हालांकि बगैर समय गंवाये हुए डीएम व एसपी सभी पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों के साथ जेल के अंदर प्रवेश कर गये तथा छापेमारी करना शुरू कर दिया. इस दौरान अंदर से तीन मोबाइल, चार चार्जर और दो सिम कार्ड बरामद किया. जानकारी के अनुसार मोबाइल नक्सली के सरगना रह चुके सुभाष यादव उर्फ लंबु के वार्ड से ही बरामद हुआ है. डीएम ने बताया कि इस मामले में सर्वप्रथम तो चित्रगुप्त नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी जा रही है. इसके बाद कारा महानिरीक्षक को भी यहां के स्थिति से अवगत कराया जायेगा. डीएम ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे भी जेल के अंदर बंद पड़े हुए हैं. जिससे यह शिनाख्त नहीं हो पा रही है कि आखिर जेल के अंदर मोबाइल पहुंचाने का कार्य कौन कर रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन