गेगरी में 15 से शुरू होगा हाट

फुटकर व्यापारियों को मिलेगी राहतखगडि़या. गोगरी में आगामी 15 मई से हाट शुरू होगा. जहां पर लोग सब्जी व फलों की खरीदारी कर सकेंगे. जानकारी के अनुसार गोगरी में कोई भी निबंधित हाट नहीं है. इस कारण फुटकर विक्रेताओं को सड़क तथा उसके आस पास अपनी दुकानें लगानी पड़ती है. इससे सड़क पर प्राय: जाम […]
फुटकर व्यापारियों को मिलेगी राहतखगडि़या. गोगरी में आगामी 15 मई से हाट शुरू होगा. जहां पर लोग सब्जी व फलों की खरीदारी कर सकेंगे. जानकारी के अनुसार गोगरी में कोई भी निबंधित हाट नहीं है. इस कारण फुटकर विक्रेताओं को सड़क तथा उसके आस पास अपनी दुकानें लगानी पड़ती है. इससे सड़क पर प्राय: जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. गोगरी नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि गोगरी नगर पंचायत अवस्थित ठाकुरबाड़ी के बगल में हाट लगाया जायेगा. इसका उदघाटन डीएम द्वारा किया जायेगा. अब तक सौ फुटकर विक्रेताओं ने इस हाट में अपनी दुकान लगाने के लिए आवेदन दिया है. इसका रजिस्ट्रेशन नि: शुल्क किया जायेगा. इनके अनुसार करीब दो सौ फुटकर विक्रेताओं को इस हाट में दुकान लगाने की अनुमति दी जायेगी. प्राथमिकता के आधार पर फुटकर विक्रेताओं को ही इस हाट में दुकान लगाने के लिए रजिस्ट्रेशन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










