सिर्फ लॉक-अनलॉक नहीं! आपकी कार की चाबी कर सकती है ये काम भी, ज्यादातर लोग नहीं जानते

कार की चाबी (Photo: BatteriesPlus)
Car Key Hidden Features: कार की चाबी को अगर आप सिर्फ लॉक और अनलॉक करने का साधन समझते हैं, तो शायद आप उसके कई स्मार्ट फीचर्स मिस कर रहे हैं. आज की मॉडर्न कार keys में ऐसे कई छिपे हुए फंक्शन्स मिलते हैं, जो पार्किंग से लेकर इमरजेंसी और रोजमर्रा की सुविधा तक काफी काम आ सकते हैं.
भारत में करोड़ों लोग रोज अपनी कार की चाबी यूज करते हैं, लेकिन ज्यादातर लोगों को यह पता ही नहीं होता कि उनकी छोटी-सी कार की की (key) कितने काम की हिडन ट्रिक्स अपने अंदर छुपाए बैठी है. आजकल 2026 में आने वाली कई हैचबैक्स, SUVs और सेडन्स में ऐसी स्मार्ट फीचर्स वाली keys मिलती हैं, जो सिर्फ कार लॉक-अनलॉक करने तक सीमित नहीं रहीं.
लेकिन ध्यान देने वाली बात ये है कि कुछ फीचर्स हर कार की चाबी में नहीं मिलते. कौन-से फीचर्स होंगे, ये पूरी तरह कार के मॉडल और उसके वेरिएंट पर डिपेंड करता है. अब सवाल ये है कि आखिर आपकी कार की चाबी में कौन-कौन से हिडन फीचर्स छिपे हो सकते हैं? आइए जानते हैं.
चाबी से विंडो को कर सकते हैं कंट्रोल
आपकी कार की चाबी में एक ऐसा फीचर भी होता है, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. हम बात कर रहे हैं रिमोट विंडो कंट्रोल (Remote Window Control) के बारे में. कई कारों में अगर आप अनलॉक बटन को कुछ सेकंड तक दबाकर रखते हैं, तो कार की सभी खिड़कियां अपने-आप नीचे हो जाती हैं. वहीं कुछ गाड़ियों में लॉक बटन को होल्ड करने पर विंडोज वापस बंद भी हो जाती हैं.
पैनिक बटन याद दिलाएगा कहां पार्क है आपकी कार
एक और फीचर है जिसे लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं वो है पैनिक बटन (Panic Button). ज्यादातर लोगों को लगता है कि इसका इस्तेमाल सिर्फ चोरी या इमरजेंसी के समय में होता है, लेकिन असल में यह रोजमर्रा की जिंदगी में भी काफी काम आता है.
मान लीजिए आपने अपनी कार किसी बड़े मॉल की पार्किंग या भीड़भाड़ वाली जगह पर खड़ी की है और वापस आकर याद ही नहीं आ रहा कि गाड़ी कहां पार्क की थी. ऐसे में Panic Button दबाते ही कार की लाइट्स फ्लैश होने लगती हैं और हॉर्न बज उठता है. इससे सेकंड्स में अपनी कार ढूंढना आसान हो जाता है.
इमरजेंसी में काम आएगी मेटल की
आजकल की मॉडर्न स्मार्ट कार keys के अंदर एक छोटा सा मेटल की (metal key) भी छिपा होता है. मजेदार बात ये है कि ज्यादातर लोगों को इसके बारे में तब पता चलता है, जब की फोब (key fob) की बैटरी अचानक जवाब दे देती है.
असल में यही छोटा इमरजेंसी की मुश्किल वक्त में काम आता है. अगर कार की बैटरी या की फोब की बैटरी डेड हो जाए, तब भी आप ड्राइवर साइड डोर को मैन्युअली अनलॉक कर सकते हैं. इतना ही नहीं, कई पुश-बटन स्टार्ट कार्स में कंपनियां एक और स्मार्ट फीचर देती हैं. भले ही की फोब डेड हो, फिर भी उसे स्टार्ट बटन के पास रखकर कार स्टार्ट की जा सकती है.
रिमोट इंजन स्टार्ट से ऑन कर सकते हैं इंजन
कुछ प्रीमियम कारें तो रिमोट इंजन स्टार्ट का फीचर भी देती हैं. यानी कार में बैठने से पहले ही आप इंजन ऑन कर सकते हैं. इससे गर्मी के दिनों में केबिन पहले से ठंडा हो जाता है. इससे न सिर्फ एंट्री ज्यादा आरामदायक बनती है, बल्कि AC सिस्टम पर भी अचानक ज्यादा लोड नहीं पड़ता.
लॉक करते ही अपने-आप फोल्ड होंगे ORVMs
इसके अलावा, अब कई कारों में लॉक करते ही ORVMs (Outside Rear View Mirrors) अपने-आप फोल्ड हो जाते हैं. यह फीचर सिर्फ देखने में प्रीमियम नहीं लगता, बल्कि तंग पार्किंग जगहों में मिरर को डैमेज होने से बचाने में भी काफी मदद करता है.
यह भी पढ़ें: एयरबैग के अलावा ये टेक्नोलॉजी बदल रही है कार सेफ्टी का खेल, क्या आपकी कार में है?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










