बिजली चोरी पर मामला दर्ज करने का निर्देश

Published at :08 May 2015 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
बिजली चोरी पर मामला दर्ज करने का निर्देश

खगडि़या. बिजली विभाग के एमडी बाला मुरगंडी ने बिजली विभाग के सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर विभाग के राजस्व वसूली पर समीक्षा किया. एमडी ने जिले में हो रहे बिजली चोरी करने पर अविलंब मामला दर्ज करने का निर्देश दिया. उन्होंने जिले को वर्ष 2015-16 में लगभग चार करोड़ 74 लाख रुपया राजस्व वसूली […]

विज्ञापन

खगडि़या. बिजली विभाग के एमडी बाला मुरगंडी ने बिजली विभाग के सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर विभाग के राजस्व वसूली पर समीक्षा किया. एमडी ने जिले में हो रहे बिजली चोरी करने पर अविलंब मामला दर्ज करने का निर्देश दिया. उन्होंने जिले को वर्ष 2015-16 में लगभग चार करोड़ 74 लाख रुपया राजस्व वसूली का लक्ष्य दिया है. उन्होंने इस लक्ष्य को शत प्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने अलौली, बछौता, गोगरी अनुमंडल सहित कई जगहों पर पावर सब ग्रिड के निर्माण पर की गहन समीक्षा करते हुए निर्माण कार्य सहित बिजली सब ग्रिड को चालू करने का निर्देश दिया. वहीं जिले में खराब ट्रांसफॉर्मर को भी बदलने का निर्देश देते हुए बिजली उपभोक्ता को यहां 10 हजार से अधिक बकायेदारों का बिजली आपूर्ति बंद करते हुए राजस्व वसूली के लिए मामला दर्ज करने का निर्देश दिया. उन्होंने जिले में बिजली केबल सहित सभी बिजली पोल में जंकशन बोर्ड लगाये जाने की भी समीक्षा की . बैठक में विद्युत विभाग ने सभी अधिकारी एवं जूनियर इंजीनियर उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन