डीडीसी ने किया फसल क्षति का आकलन

फोटो है 20 में कैप्सन : फसल क्षति का स्थलीय निरीक्षण करते अधिकारी व उपस्थित किसानबेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के बेला नोवाद, रोहियामा, डुमरी, चक्रमणिया, सकरोहर बहियार पहुंचकर अधिकारियों ने ओला वृष्टि, आंधी तूफान व बेमौसम बारिश से बरबाद हुए फसल की जांच की. जानकारी के अनुसार शुक्रवार को फसल क्षति के निरीक्षण व पर्यवेक्षण को […]
फोटो है 20 में कैप्सन : फसल क्षति का स्थलीय निरीक्षण करते अधिकारी व उपस्थित किसानबेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के बेला नोवाद, रोहियामा, डुमरी, चक्रमणिया, सकरोहर बहियार पहुंचकर अधिकारियों ने ओला वृष्टि, आंधी तूफान व बेमौसम बारिश से बरबाद हुए फसल की जांच की. जानकारी के अनुसार शुक्रवार को फसल क्षति के निरीक्षण व पर्यवेक्षण को लेकर प्रतिनियुक्त टीम के अधिकारी डीडीसी एबी अंसारी व डीसीएलआर गोगरी संजय कुमार अधीनस्थ पदाधिकारी व कर्मी के साथ बेला नोवाद बहियार स्थित किसान अरुण यादव के दो एकड़ में लगी गेहूं फसल का निरीक्षण किया. डीडीसी ने उक्त किसान के खेत के बाली को देख काफी दुखी हुए. इसके बाद अधिकारियों की टीम रोहियामा बहियार स्थित गांव के किसान जितेंद्र ठाकुर, जितेंद्र वर्मा के खेत में लगे मक्के फसल के स्थलीय निरीक्षण में पाया कि आंधी की चपेट में 90 फीसदी मकई का पौधा जमीन पर गिरकर बरबाद हो रहा है. नुकसान का आकलन 80 फीसदी को पार कर गया है. यही हाल सकरोहर के चक्रमणिया बहियारका भी था. अधिकारियो की टीम ने चक्रमणिया गांव के सुधीर मंडल , बेचेन्द्र कुमार सिंह समेत एक दर्जन किसानो के खेत जाकर फसल का निरीक्षण किया. डीडीसी ने प्रभारी बीएओ आशुतोष कुमार व संबंधित सलाहकार को आवश्यक दिशा निर्देश देकर पीडि़त किसान को अविलंब फसल क्षतिपूर्ति मुआवजा देने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










