दो दिनों से मड़ैया बाजार का बिजली बाधित

पसराहा. परबत्ता प्रखंड के पिपड़ा लतीफ पंचायत के मड़ैया बाजार स्थित चौरसिया पर लगे ट्रांसफॉर्मर से विद्युत आपूर्ति लगातार दो दिनों से बंद रहने के कारण जहां बाजार बिजली उपभोक्ता के व्यापार पर असर पड़ा. वहीं इस ट्रांसफॉर्मर से ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है. वहीं बिजली उपभोक्ता महेंद्र […]
पसराहा. परबत्ता प्रखंड के पिपड़ा लतीफ पंचायत के मड़ैया बाजार स्थित चौरसिया पर लगे ट्रांसफॉर्मर से विद्युत आपूर्ति लगातार दो दिनों से बंद रहने के कारण जहां बाजार बिजली उपभोक्ता के व्यापार पर असर पड़ा. वहीं इस ट्रांसफॉर्मर से ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है. वहीं बिजली उपभोक्ता महेंद्र सिंह, मंटू, सदा नंद चौधरी, राकेश, दयानंद चौधरी, विजय सिंह सहित दर्जन भर उपभोक्ता ने बताया कि कई बार विभाग के अधिकारी को इसकी सूचना दिये जाने के बाद भी बिजली ठीक नहीं हो सका. वहीं विभाग द्वारा लाइन मेन को बिजली चालू करने के लिए कहा गया है. लेकिन लाइन मेन के लापरवाही से दो दिनों से मड़ैया बाजार में बिजली बंद रहने से उपभोक्ता में आक्रोश व्याप्त है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










