KHAGARIA: अगुवानी घाट पर ड्यूटी से गायब मिले तीन मजिस्ट्रेट, प्राथमिकी दर्ज

Edited by Shruti Kumari
Updated:
विज्ञापन

अगुवानी घाट पर यात्रियों की सुरक्षा और नाव संचालन की निगरानी के लिए प्रशासन द्वारा कई पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी. निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत के कनीय अभियंता रंजन तिवारी, उद्यान पदाधिकारी अनीष कुमार और कल्याण पदाधिकारी रजनीश कुमार ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गये.

विज्ञापन

परबत्ता से पलटु झा की रिपोर्ट:

खगड़िया: परबत्ता प्रखंड के अगुवानी गंगा घाट पर सुरक्षित नौका परिचालन के लिए तैनात किए गए तीन मजिस्ट्रेट जांच के दौरान अनुपस्थित पाए गए. इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए नोडल पदाधिकारी हरिनाथ राम के लिखित आवेदन पर स्थानीय थाना में तीनों अधिकारियों के विरुद्ध आपदा अधिनियम के उल्लंघन के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

जानकारी के अनुसार, अगुवानी घाट पर यात्रियों की सुरक्षा और नाव संचालन की निगरानी के लिए प्रशासन द्वारा कई पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी. निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत के कनीय अभियंता रंजन तिवारी, उद्यान पदाधिकारी अनीष कुमार और कल्याण पदाधिकारी रजनीश कुमार ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गये.

इसके बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर नोडल पदाधिकारी हरिनाथ राम ने स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की. थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर तीनों कर्मियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं और आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. मामले में आगे की जांच और कार्रवाई जारी है.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन