किशोरी के साथ दुष्कर्म, मामला दर्ज

Published at :08 Apr 2015 8:28 AM (IST)
विज्ञापन
किशोरी के साथ दुष्कर्म, मामला दर्ज

बेलदौर: थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीया किशोरी के साथ सोमवार को एक युवक ने दुष्कर्म किया. हालांकि परिजन प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए मंगलवार को थाने पहुंचे, क्योंकि पहले मामले को पंचायत स्तर पर निबटाने का प्रयास किया गया था. इस मामले में पुलिस ने सकरोहर पंचायत के कुरहा बासा के फुलोद्दीन […]

विज्ञापन
बेलदौर: थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीया किशोरी के साथ सोमवार को एक युवक ने दुष्कर्म किया. हालांकि परिजन प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए मंगलवार को थाने पहुंचे, क्योंकि पहले मामले को पंचायत स्तर पर निबटाने का प्रयास किया गया था. इस मामले में पुलिस ने सकरोहर पंचायत के कुरहा बासा के फुलोद्दीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है.

वहीं पीड़ित किशोरी को मंगलवार को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा. आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

पीड़िता सोमवार की दोपहर में गांव के बगल स्थित बहियार में मक्के के खेत में घास काटने गयी थी. इसी दौरान आरोपी पहुंचा और किशोरी को उठा कर खेत में ले गया और दुष्कर्म किया. पीड़िता के मुताबिक वह जब शोर मचाने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया. किसी तरह घर पहुंची पीड़िता ने इसकी जानकारी परिजनों को दी. परिजनों की शिकायत पर गांव में पंचायत बुलायी गयी. पर, पंचायत में आरोपित दुष्कर्मी नहीं आया, तो पंचों ने उसे थाने जाने की सलाह दी. इसके बाद पीड़िता परिजनों के साथ मंगलवार को थाने पहुंची और मामला दर्ज करवाया. मामले की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष कपिलदेव कुमार ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है. आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन