दबंगई: दियारा में फसल काटने को ले दो पक्ष आमने-सामने, गोलीबारी में एक घायल

खगड़िया: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहीमपुर दियारा में मंगलवार की दोपहर दो पक्षों के बीच फसल काटे जाने को लेकर जम कर गोली बारी हुई. गोलीबारी में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल से रेफर कर दिया गया. उक्त गांव में पूर्व मुखिया निरंजन चौधरी व […]
मंगलवार को दोनों ही पक्ष वहां हथियार से लैस होकर फसल काटने के लिए पहुंच गये. इसके बाद दोनों ही ओर से गोलियां चलने लगीं. गोलीबारी में बबलू राय घायल हो गये. उन्हें सदर अस्पताल में भरती कराया गया, जहां से रेफर कर दिया गया. बताया जाता है कि गोली बारी की घटना की खबर पाकर पुलिस भी घटना स्थल की तरफ गयी, लेकिन तब तक वहां से दोनों ही पक्ष के लोग भाग खड़े हुए. लोगों का कहना है कि यदि पुलिस ने समय रहते कार्रवाई नहीं की, तो आगे बड़ी घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता है. दोनों ही पक्ष उक्त भूमि पर अपना दावा पेश कर रहे हैं. इस मामले का कानूनी रूप से हल नहीं निकाल कर अपने बदौलत कब्जा करने का प्रयास किया रहा है. इस घटना के पूर्व हुआ विवाद इसका उदाहरण है. पुलिस सूचना मिलने के बाद सक्रिय हुई, लेकिन मौके से दोनों पक्ष खिसक लिये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










