डॉ संजीव नें किया क्षेत्र का भ्रमण

फोटो है 12 मेंकैप्सन- कार्यकर्ताओं के साथ भ्रमण करते डॉ संजीव अलौली. गंठबंधन के उद्घोषित प्रत्याशी के तौर पर डॉ संजीव ने मंगलवार को अलौली प्रखंड क्षेत्र के त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के साथ सच्चाई अभियान चलाया. अलौली प्रखंड मुख्यालय में दर्जनों पंचायत प्रतिनिधियों से सहयोग देने की अपील की. डॉ संजीव ने बताया कि प्रखंड […]
फोटो है 12 मेंकैप्सन- कार्यकर्ताओं के साथ भ्रमण करते डॉ संजीव अलौली. गंठबंधन के उद्घोषित प्रत्याशी के तौर पर डॉ संजीव ने मंगलवार को अलौली प्रखंड क्षेत्र के त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के साथ सच्चाई अभियान चलाया. अलौली प्रखंड मुख्यालय में दर्जनों पंचायत प्रतिनिधियों से सहयोग देने की अपील की. डॉ संजीव ने बताया कि प्रखंड में बहुत जल्द ही पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा. उन्होंने परबत्ता विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मंत्री आरएन सिंह को अपना पिता बताते हुए कहा कि मेरा परिवार समाज में समरूपता का भाव रख कर विकास का काम किया है. उक्त अवसर पर बताया कि खगडि़या से चल कर बछौता, भदास, चातर ,संतोष, इचरूआ,अलौली, रामपुर अलौली, समेत दर्जनों गांवों में प्रतिनिधियों में संपर्क किया. उक्त जन संपर्क में जिला जदयू की अध्यक्ष साधना देवी समेत दर्जनों पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










